गाजियाबाद : रालोद नेता को सगे भाइयों ने मारी थी गोली, दोनों गिरफ्तार, रुपयों के लेनदेन का था विवाद

गाजियाबाद। आरएलडी नेता को गोली मारने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की वजह रुपयों का ब्याज पर लेनदेन बनी। क्योंकि लोकेश दोनों भाइयों पर ब्याज की रकम लौटाने का दबाव बना रहा था और अक्सर गालीगलौज करता था। इसी से तंग आकर दोनों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
डीसीपी सिटी ज्ञायनंज सिंह ने बताया की 16 अप्रैल को लोकेश चौधरी उर्फ लीलू को दो बाइक सवारों ने राजनगर डिस्टिक सेंटर में गोली मार दी थी। गोली उस समय मारी गई थी जब लोकेश बाइक से जा रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। खुलासे में पुलिस ने राशिद और साहिब को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। राशिद ने करीब 2 साल पहले लोकेश चौधरी से डेढ़ लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। राशिद फास्ट फूड का स्टाल लगता है और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उसने पैसा लिया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राशिद काफी पैसा वापसी कर चुका है।
ब्याज समेत पांच लाख मांग रहा था लोकेश
फिर भी लोकेश चौधरी इनके ऊपर 4 से 5 लाख रुपए बकाया बताता था। आरोपियों ने पुलिस को बताया पैसे मांगते समय लोकेश इन के साथ बदतमीजी भी करता था। जिसके चलते राशिद ने आपने भाई साहिब के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी। वह गोली और कारतूस भी बरामद किए।
Exit mobile version