विधवा ने किया शांदी से इंकार तो प्रेमी ने थाने के सामने खुद को आग लगाई

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक ने महिला थाने के सामने खुद को आग लगा ली। आग लगाकर यहां-वहां भागते हुए युवक का वीडियो भी सामने आया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरातफरी मच गई। बमुश्किल आग पर काबू पाने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी, एएसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

उस्मानपुर गांव का रहने वाले विनय की शामली निवासी एक विधवा महिला से एक साल पहले दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवक भी महिला के मकान के सामने किराए पर रहने लगा। दोनों के बीच शादी की रजामंदी भी हो गई। कुछ दिनों से महिला विनय से नहीं मिल रही थी। यहां तक कि उस पर कर्जा होने की बात कहते हुए शादी करने से भी मना कर दिया।

प्रेमिका की शिकायत लेकर थाने पहुंचा
सोमवार को विनय महिला थाने पहुंचा। यहां उसने शिकायत कर शादी कराने की मांग की। इससे पहले ही महिला ने उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे दी। इससे परेशान होकर विनय ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। विनय का कहना है कि मुझे प्रेमिका ने महिला थाना और कोतवाली के सामने ऐश्वर्या शोरूम पर बुलवाया था। फिर खुद थाने के अंदर चली गई। क्योंकि उसको दूसरा कोई युवक पसंद आ गया है। मैं अब मरना चाहता हूं। मेरे साथ धोखा किया गया है। उसने मुझे धोखा दिया है।

दमकल टीम भी मौके पर पहुंची
घटना के बाद पुलिस ने लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद युवक के शरीर पर लगी आग को बुझाया गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की मानें तो विनय 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक है। यही कारण है कि उसे मेरठ रेफर किया गया है। शामली एसपी अभिषेक ने कहा, श्श्​​कर्ज के कारण विधवा ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके कारण युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया, ऐसी बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version