‘पेगासस से मेरी जासूसी होती है, लोकतंत्र खतरे में’, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

File Photo

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने भारत सरकार को ही घेरना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके फोन की पेगासस के माध्यम से जासूसी भी की गई और इसकी जानकारी खुद खुफिया अधिकारियों ने दी।

लंदन की यूनिवर्सिटी में दिए भाषण में राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत में विपक्षी पार्टियों के लोगों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लगातार दबाव महसूस करते हैं, क्योंकि विपक्ष के खिलाफ गलत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मेरे खिलाफ भी बिना बात के आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण है कि विपक्ष के लोगों को जिस तरीके से फंसाया जा रहा वो गलत है। उन्होंने कहा कि मीडिया और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।

दूसरे नेताओं के फोन की भी हो रही जासूसी
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस डालकर जासूसी की जा रही है। राहुल ने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था और इसकी जानकारी खुद खुफिया अधिकारियों द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने साफ कहा था कि सावधान रहें, क्योंकि फोन की रिकॉर्डिंग हो रही है।

भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा भी की
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कई बातें कहीं। कश्मीर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है।

Exit mobile version