541 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

हरदोई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई के शाहाबाद उधरनपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को 541 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं को लैपटॉप, टैबलेट और विभिन्न लाभार्थियों को चेक, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन, चेक, आवास की चाबी और टूलकिट भी वितरित की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा दिसंबर तक सवा करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ मिल जाएगा। सरकार अब तक प्रदेश में 75 लाख परिवारों को मालिकाना हक उपलब्ध दे चुकी हैं।

नए सत्र से देंगे 25 हजार रुपये
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत नए सत्र से 25 हजार रुपये देंगे। इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी गई है। अभी तक इस योजना का लाभ 17 लाख बेटियों को मिल रहा है। इसकी संख्या के हम और बढ़ाएंगे। अब बेटी के पढ़ाई से लेकर नौकरी और विवाह तक की व्यवस्था हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से 2017 तक प्रदेश के पुलिस बल में केवल 10 हजार महिला कार्मिक थीं। वहीं मात्र छह वर्ष में हमारी सरकार अतिरिक्त भर्ती के कार्यक्रम चलाकर महिला कार्मिकों की संख्या बढ़ाकर 40 हजार कर चुकी है। अब शोषण मुक्त समाज का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

मोदी ने चलाया खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। एशियाई खेलों में पहली बार भारत को 107 मेडल मिले हैं। खिलाड़ियों के उत्सव वर्धन के लिए सरकार तमाम योजनाएं चल रही है और उन्हें नौकरी देने की भी बात कर रही है। विश्व चौंपियनशिप की किसी भी प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार मेडल के अनुसर शासन की विभिन्न सेवाओं में समायोजन करने की व्यवस्था करेगी।

Exit mobile version