सरकार से डरने वाले नहीं समाजवादी: अखिलेश

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे। यहां सबसे पहले अखिलेश यादव ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसके यहां अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार जनता की आवाज उठाने पर सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे कर रही है। समाजवादी लोग किसी भी कीमत पर सरकार से नहीं डरने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कहा पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के मामले में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अभी तक जितने भी गठबंधन समाजवादी पार्टी ने किए, हमारी कोशिश रही है कि सबका सम्मान किया जाए। आज पिछड़े दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई सबसे ज्यादा पीड़ित है और उनके साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है।

कार्यकर्ताओं से मिलकर बोले अखिलेश 
पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के शादी समारोह में आए अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मिलकर से मिल कर कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जो गंगा-जमुनी तहजीब है,आपसी भाईचारा है। उसे वापस लौटाने के लिए सपा कार्यकर्ता कसर नहीं छोडेंगे। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करेगी।

Exit mobile version