राहुल गांधी बोले, आरएसएस-बीजेपी के लोग जय सिया राम का नारा नहीं लगाते, क्योंकि…..

File Photo

आगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही है। राज्य के आगर मालवा में यात्रा के दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भगवान राम का जिक्र किया। उन्होंने आरएसएस-भाजपा को जमकर निशाने पर लिया।

मध्यप्रदेश के आगर में एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले ‘जय श्री राम’ कहते हैं न कि ‘जय सिया राम’, क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ”सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है, वो एक ही हैं इसीलिए हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं। भगवान राम सीता जी के लिए लड़े। हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं।जय सिया राम।”

राहुल गांधी ने कहा, जय सिया राम का अर्थ है सीता और राम एक ही हैं। भगवान राम की जीवन शैली, उन्होंने सीता के लिए जो किया, उसका इस नारे में सम्मान किया जाता है। इसलिए जब हम जय सिया राम कहते हैं, तो हम सीता को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि एक पंडित उनके पास आए और उन्हें इस बात को समझाया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीख रहा हूं।” राहुल गांधी का ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की रावण टिप्पणी के कुछ दिनों बाद आई है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी भी राम में विश्वास नहीं करती थी, लेकिन पीएम मोदी की तुलना रावण से करती है।

Exit mobile version