‘फांसी भी मिली तो मलाल नहीं, जन्नत में मिलेगी हूरें’, आफताब का चौंकाने वाला बयान

दिल्ली। श्रद्धा वाकर हत्याकांड का आरोपी आफताब की दरिंदगी का खुलासा होने के बाद से उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड सदमे में है। वह यकीन नहीं कर पा रही कि आफताब ऐसा कर सकता है। इस बीच आफताब का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।

दैनिक जागरण ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है। आफताब ने पॉलीग्राफ के दौरान कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के लिए उसे अगर फांसी की सजा भी हो जाती है तो भी कोई मलाल नहीं है। जन्नत में जाने पर उसे 72 हूर मिलेंगी। इसके अलावा आफताब ने पुलिस के सामने कबूल किया कि श्रद्धा के अलावा उसके 20 से ज्यादा हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं।

पूछताछ के दौरान आफताब ने ये भी बताया कि वो कैसे हिंदू लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता था। उसने कहा कि वो लड़कियों को फंसाने के लिए बंबल ऐप का इस्तेमाल करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को भी फ्लैट पर लेकर आया था। इतना ही नहीं उसने उस लड़की को श्रद्धा की अंगूठी भी गिफ्ट की थी। पुलिस ने श्रद्धा की वह अंगूठी भी बरामद कर ली है, जो आफताब ने कथित तौर पर दूसरी युवती को दे दी था।

आफताब बंबल ऐप के जरिए दूसरी गर्लफ्रेंड से मिला था। यह पेशे से psychologist है।आफताब ने उसे उसी फ्लैट में बुलाया था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या की थी और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे। पुलिस ने जब अफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया और उसके सामने आफताब की दरिंदगी का खुलासा किया, तो वह शॉक हो गई। वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि आफताब किसी के साथ ऐसा कर सकता है।

बता दें कि, आफताब पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित फ्लैट में श्रद्धा की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी थी और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटने के बाद 300 लीटर के फ्रिज में करीब तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन टुकड़ों को कई दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस हिरासत को 17 नवंबर को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया गया। अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।    

दरअसल, गत आठ नवंबर को मुंबई के थाना माणिकपुर के कर्मचारियों ने श्रद्धा के लापता होने के संबंध में दिल्ली के महरौली थाना में रिपोर्ट दी थी। उक्त श्रद्धा छतरपुर पहाड़ी इलाके में आफताब के साथ रह रही थी और और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने कहा कि इसलिए नौ नवंबर को महरौली थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Exit mobile version