ऋचा चड्ढा के सेना और गलवान पर ट्वीट से बवाल, सेना के अपमान का आरोप

मुंबई। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, ‘गलवान हाय कह रहा है’। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है’।

भड़के लोगों ने निकाला गुस्सा, बीजेपी ने साधा निशाना
लोगों का कहना है कि भारतीय सेना ने गलवान घाटी में चीनी सेना से बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी और ऋचा चड्ढा ने न सिर्फ उनकी बहादुरी का बल्कि देश की सेना का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर तो ऋचा चड्ढा का मजाक उड़ ही रहा है, बीजेपी ने भी उन पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट को शर्मनाक बताया और कहा कि इस तरह से हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया जाना सही नहीं है।’

ऋचा चड्ढा को बताया थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस, एक्शन की मांग
इसके अलावा मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋचा चड्ढा को ‘थर्ड ग्रेड’ की एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, ‘ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।’ बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तवानपूर्ण हो गए थे।

Exit mobile version