राहुल गांधी की सभा में भारत के राष्ट्रगीत की जगह बजा नेपाल का राष्ट्रगान

File Photo

वासिम। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र पड़ाव जारी है। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान कई जगहों पर रैली कर रहे हैं और लोगों को संबोधित किया जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र से यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जहाँ भारत के राष्ट्रगीत की जगह नेपाल का राष्ट्रगान चलाया गया। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को समझ आया कि ये भारत का राष्ट्रगीत नहीं है। जिसके बाद उन्होंने मंच पर पास खड़े नेताओं से इसे बंद करने के लिए कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महाराष्ट्र के वासिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता एक मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने बगल में खड़े नेताओं से राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहा लेकिन गलती से कुछ और गाना बजने लगा। लगभग पांच सेकेंड तक तो राहुल गांधी सावधान मुद्रा में खड़े रहे लेकिन फिर उन्हें जैसे ही एहसास हुआ कि गलत गाना बज रहा है तो फौरन उन्होंने नेताओं को रोक दिया और राष्ट्रगीत बजाने के लिए कहने लगे। हालांकि, राहुल के कहने के बावजूद भी कुछ नेता उनकी बातों को नहीं समझ पा रहे थे।

भाजपा नेता नितेश राणे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल का कॉमेडी सर्कस। वहीं भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा कि राहुल गांधी, यह क्या है? वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह नेपाल का राष्ट्रगान है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल को 5 सेकंड से ज्यादा समय यह समझने में कि यह गलत गाना बजा है। रामेश्वर सनातनी नाम के यूजर ने लिखा कि इनलोगों पर गलत राष्ट्रगीत गाने और इसके अपमान के लिए केस दर्ज होना चाहिए।

Exit mobile version