राहुल गांधी को पाकिस्तान में करनी चाहिए भारत जोड़ो यात्रा: सीएम सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर बड़ा हमला बोला है। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान में जाकर करनी चाहिए, क्योंकि भारत एकजुट है, उसके कभी टुकड़े नहीं हुए।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है, “1947 में कांग्रेस के अंडर में भारत का विभाजन हुआ था। अब कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, क्योंकि भारत में तो सब एकजुट हैं।

आपको बता दें कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल से शुरू होने वाली है। इस यात्रा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दक्षिण में कन्याकुमारी से करेंगे। वहां से यह यात्रा शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। यह एक पदयात्रा होगी, जो देशभर से होकर गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी में इस यात्रा को लेकर काफी समय से तैयारी चल रही है। राहुल गांधी कल इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

पांच महीने तक चलेगी कांग्रेस की यह यात्रा
इस यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता और नेता पांच महीने तक सभी राज्यों में पैदर मार्च करेंगे। इन पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। इस पूरी यात्रा की कुल दूरी 3500 किलोमीटर के करीब होगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ेगी और आखिरी में जम्मू और श्रीनगर में जाकर यात्रा खत्म होगी।

Exit mobile version