प्रेमिका की बेटी पर बुरी नजर रखता था प्रेमी, मां-बेटी ने कर दिया कत्ल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव के समीप पड़े मिले शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक के महिला के साथ प्रेम संबंध थे। वह बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था। इसके चलते मां-बेटी ने वारदात को अंजाम दिया।

18 नवंबर की रात एक युवक का शव रोजा जलालपुर गांव के पास मिला था। पहचान छुपाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचला और तेजाब डाल कर जला दिया गया था। इसके बाद शव को ग्रीन बेल्ट में फेंककर फरार हो गई थीं। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के पास उन्होंने गांव के एक व्यक्ति के आधार कार्ड को डाल दिया था। तीन दिन बाद पुलिस को चिंटू नाम के एक युवक के लापता होने के संबंध में किरायेदारों ने जानकारी दी। जांच में पता चला कि मृतक यहीं रह रहा था। तब उसकी पहचान चिंटू निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई।

काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को कुमकुम और उनकी बेटी रिंकी निवासी बिठौली दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कुमकुम अपनी बेटी रिंकी के साथ ग्रेटर नोएडा के जलालपुर गांव के पास किराये पर कमरा लेकर रहती यह थी। कुमकुम का बिहार के रहने वाले युवक चिंटू से प्रेम प्रसंग हो गया। चिंटू भी एक साल पहले बिहार से आकर उनके साथ रहने लगा।

कुमकुम ने बताया कि चिंटू उसकी बेटी रिंकी पर बुरी नजर रखने लगा और उसने कई बार छेड़छाड़ भी की। कई बार उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही थी। 18 नवंबर की रात को भी उसने रिंकी के साथ छेड़छाड़ की थी। गुस्से में आकर दोनों मां-बेटी ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी की निशानदेही पर ईंट, चाकू, एक खून से रंगा कंबल बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मां-बेटी ने चिंटू पर सब्जी काटने वाली दो चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। जब दोनों चाकू मुड़ गए तो ईंट से हमला किया। इसके बाद उन्होंने उसके चेहरे पर तेजाब डालकर सड़क पर फेंक दिया और पास में ही आधार कार्ड फेंक दिया। सिम तोड़कर चिंटू के मोबाइल को घर में ही रखा। चाकू और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, खून से सने कंबल को धोने के बाद छत पर सुखा दिया।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version