जानिए भारत के सबसे महंगे 10 घरों के बारे में, इनके मालिक कौन हैं और इनकी कीमत कितनी है: रोचक तथ्य

पढ़िए  आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

दुनियाभर में ऐसे हजारों लाखों घर होंगे जिनकी कीमत न केवल आम आदमी की सोच से परे है बल्कि इनकी बनावट और उपयोग होने वाले सामान सबकुछ युनिक है। इन घरों को काफी मार्डन तकनीकी से बनाया गया है। दुनिया के सबसे अमीर घरों में मुकेश अंबानी का भी घर शामिल है और मुकेश अंबानी का घर भारत के सबसे टाॅप क्लास कीमती घरों मे शामिल है। तो आइए आपको बताते हैं, भारत के टॉप 10 सबसे महंगे घर (Expensive House) और उनकी कीमत के बारे में।

मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया 27 मंजिल का है जो कि मुंबई के अल्‍टामाउंट रोड पर स्थित है इसमें 168 कारें पार्क करने की व्‍यवस्‍था है। इसके छत पर तीन हेलीपैड भी हैं, 1 अबर डॉलर की लागत से बनने वाले इस 27 मंजिला आलीशान बंगले में मंदिर, बगीचा, होम थिएटर, हेल्‍थ सेंटर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह 40,000 स्‍क्‍वायर फीट में बना है।

मन्नत (Mannat)

शाहरुख खान का घर भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है शाहरुख खान बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। शाहरुख खान का घर मुंबई में है जिसकी कीमत लगभग 125 करोड़ रुपए से लेकर 150 करोड़ रुपए के बीच है। शाहरुख खान को बॉलीवुड का दूसरा सबसे अमीर अभिनेता माना जाता है।

रतन टाटा रेजिडेंस (Ratan Tata’s Retirement Home)

रतन टाटा का घर भारत का तीसरा सबसे महंगा घर माना जाता है। रतन टाटा भारत के जाने-माने उद्योगपति हैं जिनके घर की कीमत 125 करोड़ रुपए से लेकर 130 करोड़ रुपए के बीच है। यह घर 15000 वर्ग फिट में फैला हुआ है जो दिखने में काफी खूबसूरत और आलीशान है।

राणा कपूर रेजिडेंस (Rana Kapur Residence)

राणा कपूर का रेजिडेंस भारत का चौथा सबसे महंगा घर माना जाता है। राणा कपूर यस बैंक के सीईओ है जिनका यह घर मुंबई में स्थित है। राणा कपूर ने इस घर को कुछ ही समय पहले ही खरीदा है जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपए के आसपास है।

नवीन जिंदल रेजिडेंस

नवीन जिंदल का रेजिडेंस भारत का पांचवा सबसे महंगा घर है। यह घर भारत की राजधानी दिल्ली में बना हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 125 करोड़ से लेकर 150 करोड़ रुपए के आसपास है।

जालसा (jalsa)

भारत से सबसे महंगे घरों में से एक है। यह घर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का आलीशान बंगला है। बिग बी को ये बंगला निर्देशक रमेश सिप्पी ने गिफ़्ट के तौर पर दिया था। जालसा लगभग 10,123 वर्ग फ़ीट में फैला है। इसमें अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस बंगले की क़ीमत लगभग 120 करोड़ रुपये है।

स्काई हाउस (Sky House)

यह आलिशान बंगला भगोड़ा शराब माफिया विजय माल्या का है जो कि बेंगलुरु में स्थित है। माल्या का ये घर 35 मंज़िला ऊंची इमारत के टॉप पर स्थित है। इस आलीशान इमारत में वो सभी सुविधाएं मौजूद हैं जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। इसमें 360-डिग्री व्यू प्लेटफॉर्म के अलावा 1 इन्फिनिटी पूल भी है। स्काई हाउस की कीमत लगभग 150 करोड़ है।

रूइया हाउस (Ruia House)

दिल्ली में स्थित इस आलीशान बंगले का मालिक ‘Essar Group’ के मालिक रवि रुइया और शशि रुइया है। यह लगभग 2.24 एकड़ में फ़ैली ये ख़ूबसूरत हवेली दिल्ली के सबसे महंगे घरों में से एक है। इस आलीशान बंगले की क़ीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक है ।

जाटिया हाउस (Jatia House)

जाटिया हाउस मुंबई के मालाबार हिल इलाक़े में स्थित है। इसके मालिक आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला हैं। इसकी एरिया क़रीब 30,000 वर्ग फ़ुट में है। यह आलीशान हवेली समुद्र किनारे स्थित है। इसमें 20 बेडरूम के अलावा 1 तालाब के साथ 1 हरा-भरा बगीचा भी है। इसकी क़ीमत लगभग 425 करोड़ रुपये के क़रीब है।

जे के हाउस (JK House)

जे के हाउस (JK House) दक्षिण मुंबई में स्थित है, इसके मालिक ‘रेमंड ग्रुप’ के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया हैं। ये क़रीब 16,000 वर्ग फ़ुट में फैली 30 मंज़िला इमारत है। इस इमारत में रेसिडेंशियल और ऑफ़िस एरिया के अलावा, 5वीं मंज़िल तक पार्किंग एरिया है। इसके अलावा इस बिल्डिंग में 1 स्पा, 1 निजी स्विमिंग पूल, 1 जिम और मनोरंजन एरिया भी है। इसकी क़ीमत 6,000 करोड़ रुपये रुपये के क़रीब है । साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version