कोरोना की अब खैर नहीं:टेक महिंद्रा ने वायरस को खत्म करने वाला नया ड्रग मॉलिक्यूल ढूंढ़ा, पेटेंट के लिए जल्द आवेदन करेगी कंपनी

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

कोरोनावायरस को लेकर एक अच्छी खबर आई है। आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने रीगेन बायोसाइंस (Reagene Biosciences) के साथ मिलकर एक नया ड्रग मॉलिक्यूल यानी दवा ढूंढ़ी है। संभावना है कि यह दवा कोरोनावायरस पर हमला करके उसे खत्म कर सकती है। अब इसका पेटेंट कराने की तैयारी है, ताकि इस पर आगे की रिसर्च की जा सके।

पेटेंट होने तक दवा के नाम का खुलासा नहीं
टेक महिंद्रा के ग्लोबल हेड (मेकर्स लैब) निखिल मल्होत्रा का कहना है कि पेटेंट होने तक मॉलिक्यूल के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता। टेक महिंद्रा और रीगेन बायोसाइंस रिसर्च की प्रक्रिया में हैं। मेकर्स लैब टेक महिंद्रा की रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्म है।

8,000 ड्रग मॉलिक्यूल पर किया रिसर्च
मल्होत्रा के मुताबिक, मेकर्स लैब ने कोरोनावायरस का कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग एनालिसिस शुरू किया। इस कम्प्यूटेशनल डॉकिंग और मॉडलिंग स्टडीज के आधार पर टेक महिंद्रा और साझेदार कंपनी ने FDA से मान्यता प्राप्त 8 हजार मॉलिक्यूल में से 10 ड्रग मॉलिक्यूल को शॉर्टलिस्ट किया। इन 10 ड्रग मॉलिक्यूल को तकनीक के जरिए फिल्टर किया। इन पर बेंगलुरु में परीक्षण किया गया। इसके बाद इनकी संख्या को 3 पर लाया गया।

3D फेफडे़ पर किया परीक्षण
इसके बाद कंपनी ने एक 3D फेफड़ा तैयार कर उस पर परीक्षण किया। परीक्षण में पता चला कि एक मॉलिक्यूल रिसर्च के अनुसार कार्य कर रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि इसके बाद हमने कम्प्यूटेशनल एनालिसिस पूरा किया और हमारे साझेदार ने क्लीनिकल एनालिसिस पूरा किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक भविष्य में दवा की खोज के लिए रेडी टेक्नोलॉजी है।

अभी और स्टडी की जरूरत
उन्होंने कहा कि अभी इसकी जानवरों पर और स्टडी की जरूरत है, लेकिन हमें भरोसा है कि यह तकनीक बायोलॉजिकल कम्प्यूटेशन में ड्रग डिस्कवरी मैकेनिज्म में कमी लाएगी। हम इसकी ऐफिकेसी की जांच के लिए और स्टडी कर रहे हैं। मल्होत्रा ने कहा कि पूरी दुनिया में कई दवाओं पर ट्रायल चल रहा है। अभी लोग जानलेवा कोरोनावायरस से सुरक्षित रहने के लिए केवल वैक्सीन पर निर्भर हैं।

आज 2 करोड़ के पार हो जाएगा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गई है। भारत ऐसा दूसरा देश होगा जहां दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके होंगे। अमेरिका में सबसे ज्यादा 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को देश में 3 लाख 69 हजार 942 मरीज सामने आए हैं। 2 लाख 99 हजार 800 लोग ठीक हो गए।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.69 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,421
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.99 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.62 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.18 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.10 लाख -साभार-दैनिक भास्कर
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version