Corona की दूसरी लहर के बीच फिर शुरू हुई Ramayan‚ लोगों का दिमाग शांत रखने के लिए सरकार ने लिया फैसला

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

New Delhi: देश में कोरोना की दूसरी लहर प्रकोप जारी है जिसने काफी हद तक पिछले साल की यादें ताजा कर दी है। यानि 2020 ने खुद को दोहराना शूरू कर दिया है। देश के अधिकांश राज्यों में मिनी लॉकडाउन या night curfew लगा दिया गया है। जिसके चलते एक बार फिर लोग अपने घर में बैठने को मजबूर हो गए हैं।

संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे लोगों का तनाव भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए, लोगों के बीच सकारात्मकता फैलाने और उनके दिमाग को शांत करने के लिए पिछले साल वाला ही हल निकाला गया है। अब सरकार ने एक फिर रामानंद सागर( Ramanand Sagar )  की ‘रामायण’ ( Ramayan ) को टीवी पर शुरू करने का फैसला लिया है।

टीवी पर फिर आएगी ‘रामायण’

पिछले साल, रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देने के बाद मेकर्स ने एक बार फिर पौराणिक शो को दर्शकों के लिए छोटे पर्दे पर लाने का फैसला किया है। इस बार, शो चैनल स्टार भारत पर शुरू हुआ है। चैनल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने मंगलवार को एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए, दर्शकों को खुशखबरी दी और कैप्शन में लिखा- पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए #रामायण #ramayan हर शाम 7 बजे, STAR भारत पर। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version