एक मई को अयोध्या पहुंचेंगी राष्ट्रपति, करेंगी रामलला के दर्शन

अयोध्या। श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के दर्शन के लिए राष्ट्रपित द्रोपदी मूर्मु एक मई को अयोध्या पहुंचेंगी। राष्ट्रपति हनुमानगढ़ी भी जाएंगी। जबकि यहां शाम के वक्त होने वाली सरयू आरती में भी शामिल होंगी। हालांकि फिलहाल उनका सरकारी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन से संपर्क किया है। राष्ट्रपति करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगी। सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगी, इसके बाद राम मंदिर जाएंगी। राष्ट्रपति 1 मई की शाम चार बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 30 अप्रैल से तीन मई के बीच अयोध्या आ सकते हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी रामनगरी आने की संभावना है। एक अधिकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति 30 अप्रैल से 3 मई के बीच आ सकते हैं। जिला प्रशासन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
सुरक्षा खाका तैयार करने में जुटे अफसर
राष्ट्रपति के आगमन की सूचना पर अफसर उनकी सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। यहां वो किस वक्त आएंगी, इसकी जानकारी अफसरों को नहीं है। इतना जरूर है कि आने वाले दिन तक अफसर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर लेंगे। वहीं उनके आगमन की अन्य तैयारियां भी शुरू करा दी गई हैं।
Exit mobile version