महिला दिवस विशेष:सिर्फ महिलाओं के लिए भास्कर का खास सर्वे, 3 मार्च तक अपनी राय बताएं

8 मार्च को महिला दिवस है। इस अवसर पर दैनिक भास्कर इस बार एक नई पहल के तहत महिलाओं के लिए एक विशेष सर्वे करने जा रहा है। इस सर्वे के माध्यम से हम देश भर की महिला पाठकों से जानेंगे कि उनकी सबसे बड़ी 5 उम्मीदें और सबसे प्रमुख 5 चिंताएं कौन सी हैं। आप इस सर्वे में सिर्फ एक मिस्ड कॉल के जरिए फॉर्म भरकर 3 मार्च तक भाग ले सकती हैं। इस सर्वे के नतीजों का प्रकाशन 8 मार्च को महिला दिवस पर दैनिक भास्कर के विशेष अंक में किया जाएगा।

सर्वे में आप 2 तरीकों से शामिल हो सकती हैं-
पहला तरीका: आप 8239978601 पर एक मिस्ड कॉल दें। इसके तुरंत बाद आपको SMS के जरिए एक लिंक मिलेगा। जिसे क्लिक करते ही मोबाइल पर एक सरल सर्वे फॉर्म खुलेगा। इस पर आप अपनी 5 बड़ी उम्मीदें और 5 प्रमुख चिंताओं पर अपने विचार सबमिट कर सकती हैं।
दूसरा तरीका: आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सीधे सर्वे फॉर्म भर सकती हैं।

https://rb.gy/ufic81

(आप अपने विचार 3 मार्च तक हमें जरूर भेजें।)

इसके अलावा हम पुरुष पाठकों का भी एक सर्वे कल यानी 27 फरवरी को प्रकाशित करेंगे। जिसमें सिर्फ पुरुष पाठक भाग ले सकेंगे और उनसे भी जानेंगे कि उनके विचार में वो 5 मुख्य बातें क्या होनी चाहिए जिससे देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर हो, उनकी तरक्की के रास्ते खुलें और उन्हें बराबरी का हक मिले। यह सर्वे भी 8 मार्च को ही प्रकाशित होगा। साभार दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version