गाजियाबाद,12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, शुरुआती जांच में पुलिस को मिली अहम जानकारी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-2 स्थित एक सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी बात पर छात्रा को डांटा था। शायद इससे दुखी होकर उसने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा 12वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गई। जोर की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घरों से बाहर आ गए। छात्रा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही इंदिरापुरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया अभिभावकों ने किसी विषय पर छात्रा को डांट दिया था। वह इससे नाराज थी। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सोसाइटी के लोग भी घटना के बाद सदमे में है।साभार- ट्रीसिटी टुडे

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version