बदमाशों ने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर डेयरी संचालक को लूटा

गाज़ियाबाद। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून का भी खौफ नहीं है। करीब आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद डकैत एक डेयरी पर धावा बोलकर वहां से छह लाख रुपये मूल्य की भैंस व नगदी उड़ा ले गए। डकैत के बारे में डेयरी संचालक रविन्द्र पुत्र ज्ञानचंद निवासी मवई नरसेना बुलंदशहर ने बताया कि वह 6-7 महीनों से चमन विहार स्थित रिश्तेदारों के प्लॉट पर डेयरी चला रहा है।

बीती रात लगभग साढ़े बारह बजे स्कोर्पियो कार में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। उसके मुंह पर तौलिया लपेटकर डेयरी में बंधी छह भैंस व कटरा ले गए। साथ ही डकैतों ने उसके पास रखे पैसे भी गोली मारने की धमकी देकर लूट ले गए। रविन्द्र ने बताया कि लूटपाट करने के बाद डकैतों ने उसे कार में डाल लिया। कुछ किमी दूर जाने के बाद बदमाशों ने उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया। इस वारदात के संदर्भ में जब एसपी देहात नीरज कुमार जनौद से पूछा गया तो उनका कहना था कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version