पुलिस लाईन में समारोह के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस

गाज़ियाबाद। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जिले में शनिवार को थानों, चौकियों और पुलिस लाईन में परेड कर झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने सलामी देने के बाद झंडा रोहण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस मनाए जाने के बारे में बताया।

पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि 23 नवंबर 1952 उत्तर प्रदेश पुलिस संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन था। जब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज दिया था। यह ध्वज पुलिस के चरित्र को दर्शाता है और उस गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। इसमें पुलिसकर्मियों ने देश सेवा एवं लोक सेवा में कौशल, शौर्य और कर्तव्यपरायणता में योगदान दिया है। यह ध्वज पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है और इसके फहराने पर नई ऊर्जा का संचार होता है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version