गाजियाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म, घर पर अकेली थी, पड़ोस के दो युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद। घर में अकेली नाबालिग से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। जबकि इस घटना के कुछ घंटों बाद एक अन्य युवक ने उसके साथ रेप कर दिया। परिजनों के वापस लौटने पर पीड़िता ने पूरे मामले की उन्हें जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, रेप की कोशिश व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मामला साहिबाबाद के लिंकरोड थाना क्षेत्र का है। यहां एक बिल्डिंग में गाजीपुर का युवक अपनी 16 साल की बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। दंपती साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार सुबह 8 बजे वह कंपनी में काम करने चले गए थे जबकि कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी ड्यूटी पर चली गई थीं। इस दौरान घर में बेटी अकेली थी। पड़ोस के कमरे में रहने वाले युवक ने बेटी को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। वह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर भाग गई। शाम को किशोरी घर पहुंची तो बराबर कमरे में रहने वाला युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया। उसने किशोरी को पकड़कर उससे दुष्कर्म की घटना की। वह मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन पड़ोस के लोग ड्यूटी पर जाने की वजह से मदद नहीं कर पाए।
मां लौटी तो किसी शिकायत
रात 8 बजे किशोरी की मां घर पहुंची तो उसने दोनों युवकों की गंदी हरकत के बारे में बताया। इसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन निकल गई। महिला ने तुरंत अपने पति को फोन करके घर बुलाया और बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को बताया। दंपती रोते हुए बेटी को साथ लेकर लिंक रोड थाना पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पिता की शिकायत पर तत्काल टीम में दोनों आरोपियों को घर के पास से दबोच लिया। दोनों नाबालिग से घटना के बाद भागने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Exit mobile version