सरदार पटेल के जन्मदिन पर हुआ “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

गाज़ियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन पर जनपद में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत आज सुबह 8 बजे से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह आयोजन कविनगर रामलीला मैदान से पुराना बस अड्डा तक किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रन फॉर यूनिटी में विभिन्न विद्यालयो के बच्चे, पुलिस जवान, सिविल डिफेंस के जवान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, डी वी एफ व सी वी एफ के सदस्य तथा खिलाड़ी एवं सम्भ्रान्त नागरिक भाग लिया गया। यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव के द्वारा दी गई है। उन्होंने जनसामान्य का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version