दस वार्डों को सबसे ज्यादा प्लास्टिक इकट्ठा करने पर विकास कार्यों के लिए मिलेंगे दस-दस लाख रुपये

गाज़ियाबाद। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर फिट इंडिया प्लॉगिग रन का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं, शहर के लोग एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक सड़क से चुनेंगे। मेयर आशा शर्मा और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने पार्षदों से कहा है कि वह अपने वार्ड के लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक जोन के दो-दो वार्डों को सबसे ज्यादा प्लास्टिक इकट्ठा करने पर विकास कार्यों के लिए अलग से 10-10 लाख रुपये का फंड दिया जाएगा। निगम क्षेत्र में पांच जोन हैं। इस तरह से दस वार्डों में अतिरिक्त विकास कार्य के लिए फंड मिलेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि इकट्ठी होने वाली प्लास्टिक को सिहानी गैराज तक पहुंचाया जाएगा। फिर उसे दस किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए सड़क का चयन भी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लॉगिग रन के लिए रूट तय दिए गए हैं। अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए पार्षदों के पास यह बहतर मौका है। इससे शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में अच्छी रैंकिग पाने में सहायता मिलेगी। प्लास्टिक के कारण शहर को स्वच्छ रखने में परेशानी होती है। प्लास्टिक को बीन लिया जाएगा तो आधी समस्या दूर हो जाएगी।

महामाया स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में भी दो अक्टूबर को प्लॉगिग रन का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए दो किलोमीटर की रेस होगी। इसमें विभिन्न स्कूल, कॉलेज और संस्थाओं के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version