मेट्रो में रील का जुनून, ‘भूल-भुलैया वाली मंजुलिका’ ने यात्रियों को डराया

नोएडा। लोगों पर इन दिनों रील्स बनाने का तगड़ा जुनून सवार है। कभी कोई खतरनाक स्टंट, तो कोई तमंचा लेकर डांस, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा सकता है लेकिन अब नोएडा मेट्रो से जो वीडियो सामने आए हैं वह कुछ अलग अंदाज के हैं। इन रील्स में एक लड़की नोएडा मेट्रो में घुसकर लोगों को डराती देखी जा सकती है। वहीं एक लड़का मनी हाइस्ट के किरदार वाले कपड़ों में देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर मंजूलिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नोएडा की एक्वा लाइन का वीडियो है हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस रील में एक लड़की फिल्म भूलभुलैया की मंजूलिका के ड्रेस में है और बाल व मेकअप भी वैसा ही बना रखा है। वीडियो में लड़की पीली साड़ी पहने डरावना मेकअप करके घूमती नजर आ रही है। वो यात्रा कर रहे लोगों के सामने जाकर डरावनी आवाज निकालती है और अजीबोगरीब हरकतें भी करती है। इसी दौरान सीट पर बैठा एक बच्चा डर जाता है। इसके अलावा एक अन्य लड़का हेडफोन से गाने सुनता नजर आता है। ये लड़की उसके सामने जाती है और चिल्लाने लगती है। ये देखकर लड़का डरकर सीट से उठ जाता है। इसके बाद लड़की सीट पर बैठ जाती है।

उसे देखकर बच्चे काफी डर जाते हैं। एक शख्स तो अपनी बच्ची की आंखे ही बंद कर लेता है ताकि वह लड़की को न देखे। इस बीच कोच में एक ऐसा शख्स बैठा होता है जिसने ईयरफोन लगा रखे हैं। लड़का पहले तो उसे नहीं देखता लेकिन जब देख लेता है तो वहां से भाग खड़ा होता है।

मनी हाइस्ट भी पहुंचा नोएडा मेट्रो
मेट्रो के जिस कोच में मंजूलिका का वीडियो शूट हुआ है, उसी कोच में बाद में वेब सीरीज मनी हाइस्ट के कैरेक्टर को भी देखा गया। उसके हाथ में दो बैग थे जिन्हें वह मेट्रो के फर्श पर गिरा देता है। इस समय आसपास बैठे लोग जहां मंजूलिका से डरे हुए हैं वहीं मनी हाइस्ट के कैरेक्टर का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।

Exit mobile version