इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी के अंदर हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला इंडिया गेट के पास का है। यहां आइसक्रीम बेचने वाले एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इंडिया गेट के पास हुई हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हत्या के पीछे क्या वजह है। इस बात की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया प्रभाकर नाम का एक व्यक्ति इंडिया गेट के पास आइसक्रीम बेचने का काम करता था। प्रभाकर का आइसक्रीम बेचने के दौरान किसी से झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसे पर चाकू से कई बार हमला किया गया। चाकू से किए गए हमले में घायल हुए प्रभाकर की मौत हो गई। पुलिस को मौके से पर प्रभाकर के कुछ पैसे एक घड़ी और बैग भी बरामद हुआ है। प्रभाकर की हत्या किसने की और कितने लोगों ने की इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने प्रभाकर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अब सीसीटीवी से बची उम्मीद
पुलिस का दावा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं कि आखिर प्रभाकर की हत्या करने की वारदात में कितने लोग शामिल हैं और किधर को भागे हैं। उधर पुलिस में प्रभाकर के परिजनों को भी उसे मौत की खबर दे दी है वहीं पर उसका कहना है की परिजन जैसे ही पहुंचेंगे वैसे ही उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
Exit mobile version