स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में 136 कैदियों को जेल से मिली आजादी

प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। यूपी की जेलों से जल्‍द ही 136 सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई मिल गयी है। इन सभी कैदियों को आचरण के आधार पर रिहा किया गया है। योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने इसकी मंजूरी दी थी।

यूपी के 70 से अधिक कारागारों से 136 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। इन कैदियों की रिहाई के लिए बकायदा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक, अयोध्या से लेकर प्रयागराज तक की जेलों के कैदी शामिल हैं। इन कैदियों की रिहाई आचरण के आधार पर की गई है। कई ऐसे कैदी थे जिनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं था। ऐसे लोगों की सरकार ने भी पैरवी की और रिहाई कराई।

कैदियों की रिहाई के लिए राज्यपाल से अनुमोदन लिया गया। उसके बाद जेल विभाग की तरफ से 136 कैदियों की रिहाई की सूची जारी की गई। रिहाई की सूची में 400 कैदी शामिल थे, जिनमें से 136 की रिहाई पर सहमति बनी।

कैदियों को सिखाया जा रहे रोजगार के तरीके
आजादी के अमृत महोत्सव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएसएमई से लेकर हर जगह अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद की। इस बार जेलों में सबसे ज्यादा तिरंगा बनाए गए और लहराए गए। इससे पहले रक्षाबंधन के दिन सबसे अधिक माताओं-बहनों ने यूपी की जेलों में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी थी। योगी सरकार में जेलों में बंद कैदी भी अपने में तेजी से सुधार ला रहे हैं. उन्हें रोजगार के तरीके सिखाए जा रहे हैं.।

Exit mobile version