शर्मनाक: गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, जुबेर और चुन्ना गिरफ्तार

भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी में कुछ लोगों ने एक गाय/बछिया के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार (14 फरवरी 2022) को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुबेर और मोहम्मद चुन्ना को गिरफ्तार किया है। वहीं, वारिस और तालीम की तलाश जारी है।

मामला राजस्थान के भिवाड़ी के चुहड़पुर का है। यहाँ सोमवार को एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ युवक एक गाय के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक गाय के मुँह पर पैर रखकर खड़ा है और दूसरा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। वहीँ, उनका एक साथी उसका वीडियो बना रहा था। यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आए। गाय की बछिया के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर ASP विपिन शर्मा ने बताया कि चुहड़पुर निवासी फतेह मोहम्मद ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें चुहड़पुर के रहने वाले आसम का 21 वर्षीय बेटा जुबेर, महबूब का बेटा चुन्ना, वारिस और तालीम को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस मामले में दो गिरफ्तारी भी हुई है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

बार एसोसिएशन नहीं करेगी आरोपियों की पैरवी
भिवाड़ी अभिभाषक संघ अध्यक्ष मुकेश बिधूड़ी एवं भिवाड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश दायमा ने आरोपियों की भिवाड़ी न्यायालय में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही आरोपियों की जमानत एवं आगे की कार्रवाई में भिवाड़ी बार एसोसिएशन का कोई भी सदस्य पैरवी नहीं करेगा।

Exit mobile version