गोरखपुर में मां-बेटी ने दिखाया साहस:गले से चेन छीनकर चलती ऑटो से कूद महिला फरार; बेटी ने गैंग की तीन महिलाओं को दबोचकर पुलिस के हवाले किया

पढ़िये दैनिक भास्कर की ये खबर 

गोरखपुर में चिलुआताल थाना क्षेत्र के सिंहोरवा में शुक्रवार की दोपहर ऑटो सवार एक महिला से छिनैती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी मां के साथ दवा लेने ऑटो से जा रही थी। रास्ते में बगल बैठी की एक महिला ने अचानक गले में झपट्टा मारकर चेन लूट लिया और भागने लगी। लेकिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा किया तो आरोपी ने चेन रोड पर फेंक दिया और खुद फरार हो गई।

पीड़ित महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर लुटेरी महिला के साथ ऑटो में सवार तीन अन्य महिलाओं को दबोचा है। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

दवा लेने जा रही थी महिला
चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया की रहने वाली शांति देवी और उनकी मां सोना देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने ऑटो से सिंहोरवा बाजार जा रही थी। जंगल कौड़िया पहुंचने पर ऑटो में चार अन्य महिलाएं बैठ गईं। आरोप है कि अहिरौली भट्टे के पास एक महिला ने शांति देवी के गले से चेन छीनकर चलती ऑटो से कूदकर भागने लगी। यह देख उनकी बेटी सोना ने उसे पकड़ने की कोशिश की और शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से महिला ने हाथ से चेन छोड़ दी। लेकिन खुद फरार हो गई।

महिलाओं से पूछताछ कर रही पुलिस
इसके बाद दोनों महिलाओं ने ड्राइवर की मदद से अन्य तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान प्रतिमा देवी पत्नी राजन, पूजा पत्नी आकाश, गीता पत्नी लखु के रुप में हुई। यह सभी ग्राम सभा मगहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। जबकि फरार महिला का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

साभार दैनिक भास्कर 

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version