रिटायर्ड दरोगा की पत्नी-पुत्रबधू का कत्ल, बेटे पर पुलिस को शक

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सास-बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव अलग कमरों में मिले। मरने वालों में दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा की पत्नी भी शामिल है। उनके बेटे को पुलिस ने कस्टडी में लिया है, क्योंकि पुलिस को देख उसने सुसाइड की कोशिश करते हुए अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला हलालपुर गांव का है। यहां पर दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा जितेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह पेंशन के सिलसिले में दिल्ली गए थे। घर में उनकी पत्नी सरोज (58), दो महीने की गर्भवती बहू वर्षा (28) और बेटा मनीष थे। मनीष बॉडी बिल्डर है। नेशनल लेवल पर वेट लिफ्टिंग में जाने की तैयारी कर रहा है। पड़ोसियों ने बताया, मंगलवार शाम 4 बजे मनीष ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह गुस्से में अपनी मां सरोज के कमरे में गया। वहां उनका भी गला रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर गए तो दो कमरों में सास और बहू का खून से लथपथ शव पड़ा था। बेटा मनीष पुलिस को देखते ही बाथरूम में जाकर छिप गया। दरवाजा खोलने के लिए कहा गया तो उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
एसपी ने बताया कि मनीष को हिरासत में लिया गया है। हत्या का शक उसी पर है। पूछताछ की जा रही है। मां और पत्नी को क्यों मारा अभी जानकारी नहीं हो सकी है। मनोज दिल्ली में हैं, उनके आने के बाद ही मामला क्लियर होगा। कई पहलुओं पर जांच जारी है।

Exit mobile version