यूपी अब शांति-सौहार्द की भूमि, कोई दंगा करेगा तो उल्टा लटका देंगे : योगी

File Photo

चंदीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में दंगे समाप्त हो गए हैं। अब कोई दंगा करेगा तो उल्टा टांग देंगे। प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़नी भी लोगों ने बंद कर दी है। अब मस्जिदों की मीनारों से माइक उतर गए हैं। वह कहते हैं कि हम भी शांति से रहना चाहते हैं। प्रदेश अब शांति और सौहार्द की भूमि बन गई है। अब तो अयोध्या में रामलला भी विराजमान हो चुके हैं।

योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार में गरीब भूख से मरता था। मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था दी कि अगर कार्ड यूपी और बिहार का भी हो, लेकिन राशन चंडीगढ़ में ले सकते हैं। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है। फिर देश का हिंदू और सिख कहां जाएगा? कांग्रेसियों के अंदर दुर्योधन की आत्मा प्रवेश कर गई है। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम किया। योगी ने चंडीगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को उड़नखटोला बताया। कहा- चुनाव के बाद ये भाग जाते हैं। दुनिया में कोई भी संकट आता है तो मोदी जी संकटमोचक बनकर सामने आते हैं। पहले जब विस्फोट होते थे तब की कांग्रेस सरकार कहती थी कि आतंकवाद तो सीमा पार से है। आज आतंकवाद का समाधान हुआ। आज तो अगर पटाखा भी फट गया तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। वह जानता है कि यह नया भारत है। जो पहले छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। दम होना चाहिए।

राहुल ने देश को आतंकवाद दिया
सीएम ने कहा कि मैंने सबको कह दिया था कि कोई दंगा करेगा तो उल्टा टांग देंगे। उत्तर प्रदेश में दंगे समाप्त हो गए हैं। अब तो उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़नी भी लोगों ने बंद कर दी है। अब मस्जिदों की मीनारों से माइक उतर गए हैं। वह कहते हैं कि हम भी शांति से रहना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश अब शांति और सौहार्द की भूमि बन गई है। अब तो अयोध्या में रामलला भी विराजमान हो चुके हैं। जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश छोड़ने वालों में सबसे पहले राहुल गांधी का नाम आता है। समस्या भी यही देते हैं। इन्होंने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता दी।

Exit mobile version