राम विरोधी सपा-कांग्रेस अब देश के गरीबों का विरोध करने पर तुली : योगी

File Photo

बलरामपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि सपा और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। सरकार बनने पर इंडी गठबंधन के लोग विरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर लोगों से वसूलेंगे।
विरासत टैक्स लेकर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांट देंगे। आपको सावधान रहना होगा। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाकर विरोधियों को जवाब देना है। औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाई की हत्या कर दी थी और बाप को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब ने ही अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर तोड़ने का काम किया। आज पूरे देश की जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस पार्टी अब देश और गरीबों का विरोध कर रही है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमने ऐसे भारत का निर्माण किया, जो किसी को छेड़ता नहीं। अगर कोई उसे छेड़ता है, तो उसको छोड़ता भी नहीं। सपा की सरकार के समय देश के सबसे पिछड़े जनपदों में बलरामपुर माना जाता था। आज बलरामपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। धीरे-धीरे बलरामपुर भी देश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की विकास की गाथा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सम्मान, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के साथ थारू जनजाति लोगों के उत्थान में भी लगी है। जिले की थारू संस्कृति को बचाने के लिए म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। पहले गोरखपुर से देवीपाटन तुलसीपुर आने में 6 घंटे और गोंडा से आने में 4 घंटे लगते थे। अच्छी सड़कें बनने से अब सिर्फ ढाई घंटे में गोरखपुर से और 45 मिनट में गोंडा से देवीपाटन मंदिर लोग पहुंच रहे।
10 साल के विकास गिनाए
योगी ने कहा- देश में भाजपा की सरकार ने 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेस-वे, सड़कों और पुलों का जाल बिछाया। हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही। 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस दी गई। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा। 4 करोड़ गरीबों को मकान दिया गया।
Exit mobile version