गाजियाबाद : विपक्षी सरकारों में प्रदेश में होता था दंगा, अब सबकुछ चंगा : योगी

File Photo

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा कि आज पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी भूखे मरने की स्थिति में है। जबकि भारत में मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। मोदी सरकार में देश सुरक्षित है।

सीएम योगी पिलखुवा में सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कल अयोध्या में 500 वर्षों बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर अपना जन्मोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। कल अयोध्या में जो हुआ, क्या सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकार में ये हो पाता? क्या वे पार्टियां राम मंदिर का निर्माण करवा पातीं? विपक्षी सरकारों ने तो उत्तर प्रदेश को दंगा और कर्फ्यू की चपेट में ला दिया था। आज इस क्षेत्र में बिना रोकटोक कांवड़ यात्रा भव्य तरीके से निकलती है। मुख्यमंत्री ने कहा, साल-2014 में जब नरेंद्र मोदी की सत्ता आई, तब देश के 5 शहरों में मेट्रो थी। आज देश के 20 शहरों में मेट्रो सुविधा है। इसमें छह शहर सिर्फ उत्तर प्रदेश के हैं। तब 7 एम्स थे, आज 22 एम्स हैं। स्ट्रक्चर ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ है। बहन-बेटी-व्यापारी सुरक्षित हुआ है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीजेपी के वेस्ट यूपी अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश तोमर, लज्जा रानी गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version