गाजियाबाद : बच्चों के स्कूल से लौट रही महिला की चेन लूटी

गाजियाबाद। जिले में एक बार फिर महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो सके और उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सके। फिहलाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र जीएच-7 सोसायटी के पास का है।

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पंचशील वैलिंगटन निवासी प्रियंका अग्रवाल ने शिकायती पत्र देकर चेन लूट की वारदात की जानकारी दी है। प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरे बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रियंका ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह बच्चों के स्कूल से अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही प्रियंका जैसे ही जीएच-7 सोसायटी के पास पहुंची वैसे ही पीछे से आए बाइक सवार पर बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। प्रियंका ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए थे। उधर प्रियंका के साथ हुई लूट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

मुंह पर कपड़ा बांधे थे लुटेरे
प्रियंका ने पुलिस को यह भी बताया कि बाइक पर बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। वहीं महिला प्रियंका के साथ हुई चेन लूट की वारदात से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाने शुरू हो गए। फिहलाल पुलिस का दावा है कि जल्दी बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version