महिला को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भपात भी कराया, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। एक युवक ने शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं महिला गर्भवती हुई तो उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। विरोध पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी विनय भाटी ने नौ महीने पहले एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और सहमति के साथ रहने लगे। महिला को गर्भवती होने के बाद विनय उनके साथ मारपीट करने लगा। गर्भवती महिला को दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।

फिर की गिरफ्तारी
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। हालांकि इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी संकलित किए। जबकि बाद में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Exit mobile version