स‍िंगर शुभनीत सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल, शो हुआ रद्द

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच सिंगर शुभनीत गिल को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में होने वाला उनका कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है। शुभनीत के खिलाफ नाराजगी का कारण उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट बताई जा रही है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट मुक माय शो ने बाकायदा यह जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। साथ ही शो के लिए टिकट खरीद चुके लोगों को यह भरोसा भी दिया है कि उनका पैसा रीफंड किया जाएगा। बुक माय शो ने लिखा है, ‘सिंगर शुभनीत सिंह का स्टिल रोलिन टूर कैंसिल हो गया है। सभी ग्राहकों के लिए बुक माय शो ने रीफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है।’ टिकट बुकिंग साइट ने आगे लिखा है, ‘जिन ग्राहकों ने शो के लिए टिकट खरीदी थीं उन्हें सात से दस दिन के भीतर पैसे वापस मिल जाएंगे। पैसा सीधे उन अकाउंट में भेजा जाएगा, जिनसे टिकट बुक हुई थी।

जानकारी के मुताबिक 23 से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर शुभनीत का कॉन्सर्ट होने वाला था। लेकिन रैपर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी के कारण उसे कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा हैदराबाद और दिल्ली में भी उनके कॉन्सर्ट होने वाले थे।

क्यों विवादों में आए शुभनीत
शुभनीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का एक विकृत नक्शा साझा किया था जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों को स्पष्ट रूप से छोड़ दिया गया था। तस्वीर के साथ लिखा था, ”पंजाब के लिए प्रार्थना करें” बाद में उन्होंने नक्शा हटा दिया और बिना किसी तस्वीर के “पंजाब के लिए प्रार्थना करें” पोस्ट किया। इस पोस्ट के वायरल होते ही सिंगर को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, इसके साथ ही उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है।

कंगना समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने सिंगर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं, जाने माने इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt ने उनके शो के लिए जो स्पॉन्सरशिप दी थी, वह वापस ले ली है। हालांकि कुछ देर बाद ही सिंगर ने उस पोस्ट को हटा दिया, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो चुका था।

कौन हैं शुभनीत सिंह?
शुभनीत सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले सिंगर और रैपर हैं। जो लंबे समय से परिवार के साथ कनाडा के ब्राम्पटन में रह रहे हैं। उनकी उम्र 26 साल है और अपने गनों से उन्होंने देश दुनिया के युवाओं को दीवाना बनाया हुआ है। सोशल मीडिया पर शुभनीत के 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Exit mobile version