नहीं थम रहीं फिल्म ’72 हूरें’ की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत

फिल्म ’72 हूरें’ को लेकर काफी विवाद हो रहा है। लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और देश को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

’72 हूरें’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है। इसके साथ फिल्म भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे रही है और समाज में मुस्लिम समुदाय की छवि खराब की जा रही है।

स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इसके साथ ही उन्होंने ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म ’72 हूरें’ की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने और इसके प्रमाणन की समीक्षा करने की मांग की है। बता दें कि फिल्म पर विवाद टीजर के सामने आने के बाद शुरू हुआ। फिल्म के टीजर में अंतरराष्ट्रीय खूंखार आतंकवादियों का चेहरा दिखाया गया।

संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म
’72 हूरें’ का फिल्म मेकर संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी है। वहीं, अशोक पंडित को-प्रोड्यूसर है। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा के साथ आमिर बशीर लीड रोल में हैं। ’72 हूरें’ सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Exit mobile version