‘आदिपुरुष’ पर बवाल के बीच डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को मिली सुरक्षा, जान को बताया था खतरा

मुंबई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक्टर समेत कई नेताओं ने इस फिल्म की कड़ी शब्दों में निंदा की है। इस बीच फिल्म के डॉयलाग लेखक मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मुंतशिर ने खुद के खतरे की आशंका जताई है। मनोज मुंतशिर की मांग के बाद मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनने की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के पहले सी ही विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को जहां ये फिल्म पंसद आई है वहीं कुछ लोग इस मूवी के वीएफएक्स और छपरी डायलॉग्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग्स पर बवाल मचा हुआ है।

विवाद को बढ़ता हुआ देखकर रविवार को लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बड़ा ऐलान किया था। लेखक ने कहा है कि इसी हफ्ते फिल्म के विवादित डायलॉग बदले जाएंगे और उन्हें फिल्म में शामिल किया जाएगा। मनोज मुंतशिर ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

लोगों के अंदर आक्रोश, बैन की मांग
‘आदिपुरुष’ को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और इसमें प्रभास व कृति सेनन लीड रोल में हैं। जहां प्रभास, भगवान राम के रोल में हैं, तो वहीं कृति जानकी के रोल में हैं। सैफ अली खान, लंकापति रावण और देवदत्त नागे, हनुमान के रोल में बने हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन इसके लिए लोगों के अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

नेपाल में बैन हुई ‘आदिपुरुष’
नेपाल में ‘आदिपुरुष’ को बैन किया जा चुका है, और अब उत्तर प्रदेश में भी इसे बैन किए जाने की मांग उठ रही है। फिल्म के मेकर्स पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। इधर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कहा कि किसी को भी इजाजत नहीं है कि वह भावनाओं को ठेस पहुंचाए।

Exit mobile version