नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

हितेन पेंटल ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था। गुफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार थे। इससे पहले हितेन पेंटल ने ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में बताया था कि गुफी पेंटल पिछले 10 से आईसीयू में भर्ती थे, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गुफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

‘महाभारत’ ने घर-घर किया मशहूर
गुफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ और ‘दावा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे। लेकिन बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है

Exit mobile version