43 लाख बकाया होने पर प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी का ऑफिस सील

गाजियाबाद। 43 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने सोमवार को गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के ऑफिस को सील कर दिया है। निगम की ओर से नोटिस चस्पा की गई है।

सुबह नगर निगम की टीम पहुंचने के बाद अफरा-तफरी मच गई। नोटिस में लिखा गया है कि प्रतीक ग्रैंड सोसायटी पर 43 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने की वजह से कुर्की की कार्यवाही लंबित है। नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही सम्पति की खरीद फरोख्त की जाए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया कि बिल्डर को कई बार नोटिस दी गई लेकिन बकाया जमा नहीं किया गया। सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version