आंध्र प्रदेश के सीएम ने दी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बधाई, अदनान बोले- अलगाववाद सही नहीं

मुंबई। मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। भारत के लिए गर्व का पल है। उनकी फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटो नाटो’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिस अंदाज में बधाई दी वो सिंगर अदनान सामी को पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की।

आरआरआर टीम को नाटु सॉन्ग के गोल्डन ग्लोब जीतने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘तेलुगू फ्लैग ऊंचा उड़ रहा है… पूरे आंध्र प्रदेश की तरफ से मैं आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है।’ रेड्डी के इस ट्वीट पर अदनान ने लिखा, ‘तेलुगू फ्लैग? आपका मतलब है कि भारतीय फ्लैग.. है ना? हम सबसे पहले भारतीय हैं तो प्लीज खुद को बाकी देश से अलग करना बंद करें। खास तौर पर अंतराष्ट्रीय तौर पर…। हम एक देश हैं। यह अलगाववादी रवैया स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है जैसा कि हमने 1947 में देखा था। धन्यवाद…जय हिंद’

बता दें आरआरआर पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। जापान में भी इस फिल्म को खूब सराहा गया था और अब ग्लोडन ग्लोब अवॉर्ड में इसकी धूम देखने को मिली। आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में थे।

‘नाटो नाटो’ जिसे ग्लोडन ग्लोब में ओरिजनल सॉन्ग के लिए नवाजा गया है इसे गाने का श्रेय म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को जाता है। ‘नाटो नाटो’ को गाने वाले राहुल सिपलीगंज और काल भैरव हैं। जबकि हिंदी में राहुल ने विशाल मिश्रा के साथ मिलकर गाया था। ‘नाटो नाटो’ की कोरियोग्राफी रक्षित ने की थी जिसे यूक्रेन के मरिंस्की पैलेस में शूट किया गया था।

Exit mobile version