ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’

मुंबई। साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। यह मूवी भारत की 5 फिल्मों में से एक है।

10 जनवरी को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टिस एंड साइंसेज ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने ऑस्कर्स 2023 यानी 95वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए क्वालिफाई किया है। इस बार ऑस्कर्स के लिए दुनियाभर की 301 फीचर फिल्मों को चुना गया है, जिनमें 5 फिल्में इंडिया की हैं। इन 5 फिल्मों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम भी शामिल है। अपनी फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर है।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की एक्साइटमेंट
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘एक बड़ी अनाउंसमेंट। The Kashmir Files को द अकेडमी ने अपनी पहली लिस्ट में ऑस्कर्स 2023 के लिए चुना है। इस बार भारत से ऑस्कर के लिए 5 फिल्में चुनी गई हैं। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा है।

ये फिल्में भी हुईं शॉर्टलिस्ट
द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स ऐंड साइंसेज ने लिस्ट जारी की है। इसमें भारत से आरआरआर, गंगूबाई काठियाबाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और कांतारा जैसी फिल्में 301 फिल्मों के साथ कंपीट करेंगी। लिस्ट में पैन इंडिया फिल्म छेलो शो भारत से ऑस्कर्स के लिए ऑफिशियल एंट्री है। फिल्में अलग-अलग कैटिगरीज में शॉर्टलिस्ट हुई हैं। अब देखना है कि ये फिल्में फाइनल नॉमिनेशंस में जगह बना पाती हैं या नहीं। ऑस्कर्स के लिए फाइनल नॉमिनेशंस की लिस्ट 24 जनवरी को आएंगे। इसके बाद फिल्में अकैडमी अवॉर्ड के लिए चुनी जाएंगी। इस साल 95वां अकैडमी अवॉर्ड्स है। इवेंट 12 मार्च 2023 को लॉस ऐंजिलेस के डॉल्बी थिएटर में होगा।

Exit mobile version