भारत के पहले वोटर का निधन, तीन दिन पहले ही किया था आखिरी मतदान

श‍िमला। देश के पहले वोटर मास्टर श्याम सरन नेगी का शन‍िवार सुबह न‍िधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को छोड़ने से पहले ही अपनी अंतिम इच्छा मतदान करके पूरी की। उन्हें एहसास हो गया था कि अब इस दुनिया को छोडकर जाना है तभी उन्होंने प्रशासन से मांग की थी कि दो नंवबर को घर से ही मतदान करेंगे।

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हुआ है जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। नेगी की निधन की सूचना मिलते ही सुबह से उनके घर में उनका अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों तांता लगा रहा। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां को छोड़कर चले गए हैं। सूचना मिलते की प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते को फोन पर बातचीत करके उन्हें संत्वाना दी।

जुलाई 1917 को कल्पा में जन्में श्याम सरन नेगी देश के प्रथम मतदाता थे। नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था जो देश का पहला चुनाव था। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। किन्नौर के कल्पा कस्बे के रहने वाले श्‍याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर थे।

अपनी अस्वस्थता के चलते ही बुधवार को अपने घर में ही उन्‍होंने मतदान किया। हालांकि इससे पहले हर बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर जाते थे l पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग की ओर से उनका रेड कारपेट स्वागत किया जाता था। इस बार भी नेगी खुद तो चाहते थे कि वह मतदान करने पोलिंग बूथ पर जाए लेकिन उनके शरीर ने जब साथ नहीं दिया तो परिवार वालों की बात मान ली और घर से ही वोट डाला। बुधवार को उन्होंने अपने घर से वह डाला था।

उनका वोट डलवाने के लिए किन्‍नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थी। प्रशासन ने किन्नौरी वाद्ययंत्रों की व्यवस्था कर रखी थी। इन धुनों के बजाते हुए उनका स्वा वी गत किया । इसके बाद उन्होंने मतदान किया था।

ह‍िमाचल सीएम ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजाद भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने ट्वीट किया, ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ॐ शांति! ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।”

Exit mobile version