क्‍या अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए दान किए हैं 5 करोड़ रुपये?

मुंबई। पाकिस्तान में भारी बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से अभूतपूर्व बाढ़ आई, जिसमें अब तक लगभग 1,265 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान के लिए कई पाकिस्तानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदद की गुहार लगाई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस खबर के बाद अनिल कपूर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

सत्य ही सनातन नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि अनिल कपूर ने पाकिस्तान में बाढ़ के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया। काश! अगर मैंने इसे भारत के किसी मंदिर को दे दिया होता तो क्या समस्या थी। इसे अलावा एक और महिला यूजर ने ऐसी ही खबर लिखी जिसके बाद अनिल कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और वो ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि अनिल कपूर ने इस प्रतिक्रिया नहीं दी और इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है लेकिन जांच करने पर सामने आया कि अनिल कपूर ने ऐसी कोई धनराशि पाकिस्‍तान बाढ़ के लिए नहीं दना की है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की है। ‘बॉलीवुड पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने 5 करोड़ और आलिया-रणबीर ने 2 करोड़ रुपये दान के तौर पर दिए हैं।

लोग इस पोस्ट के चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ट्रोलर्स ‘आलिया माई फुट’ के हैशटैग के साथ उनको जमकर कोस रहे थे। हालांकि बाद में खबर झूठी निकली।

Exit mobile version