गाजियाबाद में बेखौफ बदमाश, युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने किराना स्टोर चलाने वाले युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार को दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

थाना खोड़ा क्षेत्र में यादव चौक पर गौरव नाम के युवक की परचून की दुकान है। सोमवार रात करीबन 10 बजे गौरव अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान एक बाइक पर दो हमलावर आए। दोनों हेलमेट पहने थे। आते ही बदमाशों ने दुकान की तरफ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

बदमाशों ने करीब तीन-चार राउंड फायर किए। इसमें एक गोली गौरव के सीने में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। मौके पर मौजूद लोग ज्ञान को दिल्ली के GTB अस्पताल ले गए। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया मौके पर पहुंचे एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया में ये मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। गौरव का अपने ससुराल वालों से 2016 से विवाद चल रहा है। 4 दिन पहले ही गौरव और उसके ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें पुलिस की तरफ से दोनों पक्ष का 151 में चालान किया गया था।

Exit mobile version