चिड़िया को बचाने के लिए भारतीय सेना ने चलाया अभियान?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है के एक चिड़िया बिजली के तार में फंस गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग शेयर करके यह दावा कर रहे हैं कि चिड़िया को बचाने के लिए भारतीय सेना ने अभियान चलाया और चिड़िया को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन इस वीडियो की पड़ताल करने के बाद यह बात सामने आई है कि वीडियो में किया जा रहा दावा गलता है।

वीडियो की पड़ताल करते समय यह बात सामने आई कि यह वीडियो अमेरिका के शहर वर्जीनिया का है और इसे 2013 में रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो की गूगल पर जब तलाश की गई तो यही वीडियो सामने आया, जिसके स्क्रीनशॉट लेकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसे यूट्यूब पर 19 सितंबर 2013 में WAVY TV 10 के वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 5.75 लाख से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में देखा जा सकता है कि सीगल बिजली के तार में फंस जाती है। यह घटना वर्जीनिया के के लेसनर ब्रिज के पास की है। तकरीबन 24 घंटे तक यहां फंसे रहने के बाद वर्जीनिया डोमीनियन पॉवर जोकि अमेरिका की बिजली कंपनी है वह इसे बचाने के लिए अभियान शुरू करती है। तार से सीगल को निकालने के बाद उसे वर्जीनिया बीच सोसाइटी के पास भेजा जाता है। जहां पर सीगल के एक पंख का ऑपरेशन किया जाता है। ऐसे में साफ है कि यह वीडियो भारत का नहीं है और यह कई साल पुराना है। लिहाजा सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।

Exit mobile version