आज गाजियाबाद आएंगे सीएम योगी, प्रशासन अलर्ट

सीएम योगी

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर हैं। यहां पर वे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का जायजा लेंगे और कोविड अस्‍पताल जाएंगे। सीएम पार्टी के उम्‍मीदवारों से भी मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनाव- 2022 के पहले चरण में गाजियाबाद में 10 फरवरी को मतदान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बजे गाजियाबाद आएंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि सीएम हिंडन एयरपोर्ट से सीधे संतोष अस्पताल पहुंचेंगे। निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से वार्ता भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में आने को लेकर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री को सोमवार को दिल्ली जाना है, इससे पहले वह गाजियाबाद आएंगे।

टीकाकरण का बढ़ा ग्राफ
प्रदेश 18 वर्ष से अधिक उम्र के 13,74,07,041 लोगों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज दी गई है। यह इस आयु वर्ग का 93.21 प्रतिशत है। जबकि दूसरी डोज 8,59,20,615 है। यह इस आयु वर्ग के लोगों का 58.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कुल 22 करोड़ 33 लाख 27 हजार 656 डोज दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को अब तक 51 लाख 37 हजार 034 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 36.66 प्रतिशत है। अब तक 3,87,596 एहतियाती डोज भी लोगों को लगा दी गई है।

Exit mobile version