गूगल ने लगाया इस एप पर बैन, अपने मोबाइल से भी हटाइए नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

अगर आप एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसा ऐप मिला है, जो खतरनाक मैलवेयर से ग्रसित था। बड़ी बात यह है कि इस ऐप को Google Play Store पर 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में जोकर मैलवेयर (Joker Malware) पाया गया है। सभी यूजर्स को यह ऐप तुरंत डिलीट करने की सलाह दी जा रही है, नहीं तो उनका बड़ा नुकसान हो सकता है।

यह गूगल प्ले-स्टोर का सबसे खतरनाक एंड्रॉयड वायरस है। 2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। 2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे। अब Joker मैलवेयर एक ऐसे एंड्रॉयड एप में मिला है जिसे 5,00,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। जिस एप में जोकर मैलवेयर की पहचान हुई है उसका नाम Color Message है। इस एप का दावा है कि यह आपके मैसेजिंग को कलरफुल बनाता है और इमोजी भी बनाने में मदद करता है। 

गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप पहली नजर में सेफ लगता है। लेकिन मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस फर्म Pradeo की टीम ने पाया कि कलर मैसेज वास्तव में जोकर मैलवेयर से संक्रमित है। सिक्यॉरिटी फर्म ने इस जोकर मैलवेयर को फ्लीसवियर (Fleecewear) की कैटेगरी में रखा है। इस ऐप का मुख्य काम यूजर्स की परमिशन के बिना ही उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए सब्सक्राइब करना है।

एक साल से मौजूद था यह ऐप
जोकर मैलेवर के बारे में पहली बार 2017 में पता चला था और यह एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के फोन पर आक्रमण करने के लिए साइबर अपराधियों की सबसे लोकप्रिय पसंद बन गया। 2019 में, Google Play Store ने जोकर मैलवेयर के बारे में एक लंबा ब्लॉग पोस्ट के माध्‍यम से जानकारी दी थी। बाद में इस वायरस को गूगल से हटा दिया गया, लेकिन एक साल एक ऐप के माध्‍यम से जोकर मैलेवर पहले से मौजूद था। जो 16 दिसंबर को बंद दिया गया है।

Google Play Store ने इस ऐप को स्टोर से हटा दिया है। लेकिन यह ऐप अभी भी उन उपयोगकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है, इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने कलर मैसेज ऐप डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत अपने डिवाइस से हटा दें। ऐप अनइंस्टॉल करने के लिए आप Google Play Store पर जा सकते हैं। यहां मेनू में जाकर My Apps & Games के विकल्प पर क्लिक करें। कलर मैसेज ऐप चुनें और अनइंस्टॉल चुनें।

साथ ही उन सभी प्रीमियम सदस्यताओं की जांच करें जिनके लिए आपने साइन अप किया है, और यदि उनमें से कोई भी संदिग्ध प्रतीत होता है, तो उसे चुनें और फिर सदस्यता रद्द करें, फिर आपको ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करना होगा। जिसके बाद आप नुकसान से सुरक्षित होंगे।

Exit mobile version