वसीम रिजवी ने अपनाया हिंदू धर्म तो नाराज हुए कांग्रेस नेता, सिर काटने पर रखा ईनाम

लखनऊ/हैदराबाद। यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके बाद भी उन्हें लेकर विवादों का सिलसिला जारी है। अब एक और कांग्रेस नेता ने रिजवी को मारने पर ईनाम की घोषणा की है।

हैदराबाद के कांग्रेस नेता फिरोज खान ने वसीम रिजवी के सिर काटने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि वसीम रिजवी चार महीने से सुन रहा हूं तेरे को मैं, बर्दाश्त जो है ना तुम खत्म कर दिए। ये जहां भी दिखे इसका मर्डर कर दो और इसका गला लेकर के मेरे पास आ जाओ। 50 लाख रुपये मेरे से ले लेना। जो भी इसका मर्डर करेगा, उसका केस मैं लड़ूंगा”।

इस दौरान फिरोज, रिजवी को अपशब्द कहते हुए भी सुने जा सकते हैं। इससे पहले एक और कांग्रेस नेता राशिद खान ने रिजवी के सिर पर 25 लाख का ईनाम रखा है। इनका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में राशिद खान कह रहे हैं- “राशिद खान 25 लाख का ईनाम देगा…और मुसलमान भाईयों से कह रहा हूं कि इसके बातों पर इतने संजीदगी से सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अल्लाह ताला ने फरमाया है कि मस्जिद की हिफाजत वो खुद करेंगे। एक नुख्ता भी इधर उधर हो नहीं सकता।”

उन्होंने कहा कि वो हिंदुस्तान के हर मजहब का सम्मान करते हैं। खान ने सवाल किया, ‘अगर भगवान राम के लिए कोई ऐसा बयान देता है, तो आप सहते क्या?’ कांग्रेस नेता ने कहा कि रिजवी जैसे लोग मजहब के नाम पर जहर उगल रहे हैं। उन्होंने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को सबक सिखाए जाने की बात कही है।

बता दें कि वसीम रिजवी दो दिन पहले ही इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। रिजवी पहले भी इस्लाम पर दिए गए बयानों के कारण विवादों में रह चुके हैं। गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने रिजवी को हिंदू धर्म की दीक्षा दी थी। इसके बाद रिजवी ने मौत के बाद अपना अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से की जाने की इच्छा जताई है।

Exit mobile version