अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगो को बांटे गए कृतिम उपकरण

गाजियाबाद। अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगों को कृतिम उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विकास खंड भोजपुर में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए कृतिम अंगों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 90 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकल, 2 सेंसर स्टीक, 22 जोड़ी वैशाखी का वितरण किया गया।

इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर जिले के दिव्यांगों को कृतिम उपकरणों का वितरण किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं जिनका उन्हें लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदीनगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, चार साल में प्रदेश के साथ मोदीनगर ने भी विकास के मामले में इतिहास रचा है जबकि अभी विकास की नई इबारत लिखना शेष है। भविष्य में औरों के लिए यह क्षेत्र मिसाल कायम करेगा।

कार्यक्रम में भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, खंड विकासी अधिकारी आशा राम सिंह, दिव्यांगज सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार, सहायक विकास अधिकारी अतुल कुमार, वरिष्ठ सहायक सुनीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version