अभिनेता कमल हासन हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- अभी खत्‍म नहीं हुई महामारी

नई दिल्ली। भारतीय फिल्‍मों के दिग्‍गज ऐक्‍टर कमल हासन कोरोना वायरस संक्रमण के श‍िकार हो गए हैं। यूएस ट्रिप से लौटे अभिनेता ने ट्विटर पर अपने संक्रमण को लेकर जानकारी दी है।

सोमवार दोपहर 2:57 बजे कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा, ‘अमेरिका ट्रिप से लौटने के बाद हल्की खांसी हुई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। मैं अस्पताल में आइसोलेट हूं। इस बात को समझें कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और न ही सभी सुरक्षित हैं।’

कृषि कानूनों की वापसी पर किया था ट्वीट
तीनों कृषि कानूनों की वापसी का स्वागत करते हुए कमल हासन ने कहा था कि किसानों ने अहिंसक संघर्ष के जरिए जीत हासिल की है। कमल हासन ने ट्विटर पर यह भी बताया कि कैसे उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने इन कानूनों का कड़ा विरोध किया और कहा था कि वे पल जब उनकी पार्टी के नेता विरोध करने वाले किसानों में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, वे वास्तव में ऐतिहासिक था और उन्हें आंदोलन से जुड़े होने पर गर्व है।

कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के मेकर्स ने कमल हासन के जन्मदिन पर उनका फर्स्ट लुक वीडियो शेयर किया था। उनकी इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

कमल हासन ने अपने शानदार एक्टिंग से सिर्फ साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी अलग पहचान बनाई है एक्टर ने 1960 से अपने करियर की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version