अनिल कपूर के बेटे ने की पटाखे न फोड़ने की अपील, लोगों ने लगाई क्लास तो ट्विट डिलीट कर भागे

मुंबई। देश भर में कल धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और दीये भी जलाए। दीवाली पर लोगों ने आतिशबाजी भी की। वहीं अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने जब दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील की तो लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। यूजर्स ने इसके जवाब में उन्हें उनके पिता अनिल कपूर की आतिशबाजी तक याद दिला दी। आखिर में हर्षवर्धन ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया।

हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा, “लोग अभी भी हर जगह पटाखे फोड़ रहे। मेरे पालतू जानवर डरे हुए हैं। यह सभी के लिए असुविधाजनक है और पर्यावरण के लिए भी बेहद खराब। यही वजह है कि मैं कभी सांस्कृतिक तौर पर बँधा नहीं रहा हूँ। कभी-कभी सामान्य समझदारी दिखाने की भी जरूरत होती है।”

ट्विटर यूजर्स @theskindoctor13 ने 2016 की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अनिल कपूर को पटाखे जलाते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में हर्ष और उनकी बहन सोनम कपूर अपने पिता को पटाखे जलाते देख रहे हैं। ट्विटर यूजर ने सवाल किया, “2016 की दिवाली, भाई क्या आप सोनम के बाईं ओर हैं? अपने पिताजी को पटाखे फोड़ने से क्यों नहीं रोका या आपका कॉमन सेंस हाल ही में जागा है?”

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “आप सुबह, दोपहर और रात के खाने के लिए नॉन वेज का इस्तेमाल करते हैं तो क्या ये पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? आप जो सारे दिन एसी रूम्स में रहते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? 20 कदम भी जाने के लिए कार में घुमते हो वो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है? सब कॉमन सेंस दिवाली पर याद आता है।”

सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता के दोहरे मापदंड की पोल खोल दी। हर्षवर्धन को दिवाली पर किसे इससे ट्वीट के लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है। मामला बढ़ता देख हर्षवर्धन ने अपने अकाउंट से सारे ट्वीट डिलीट कर दिए। आपको बता दें कि हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में फिल्म “मिर्ज्या” (Mirzya) से अपने अभिनय की शुरुआत की है। एक्टर को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है।

आपका साथ– इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें। हमसे ट्विटर पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version